ज़ूम का उपयोग करना

ज़ूम नियंत्रण का उपयोग करना
पार्श्व ज़ूम नियंत्रण का उपयोग करना
स्नैप-बैक ज़ूम का इस्तेमाल करना (दृश्यमान रेंज को अस्थाई रूप से बढ़ाना)

ज़ूम नियंत्रण का उपयोग करना

जब आप ज़ूम नियंत्रण को घुमाते हैं, तो ज़ूम लेंस की स्थिति बदल जाती है।

मूवी रिकॉर्ड करते समय डिजिटल ज़ूम के बारे में ध्यान देने वाली बातें

  • एक मूवी को रिकॉर्ड करते समय ज़ूम सूचक प्रदर्शित नहीं होता है।
  • यदि आप मूवी रिकॉर्ड करने के दौरान ज़ूम करना जारी रखते हैं, तो ज़ूम होना एक स्थिति पर आकर रुक जाता है जहाँ ऑप्टिकल ज़ूम डिजिटल ज़ूम में परिवर्तित हो जाता है। ज़ूम करना जारी रखने के लिए,अपनी उंगली को कुछ देर के लिए ज़ूम नियंत्रण से हटाएँ और फिर ज़ूम नियंत्रण का संचालन पुनः जारी रखें।
  • डिजिटल ज़ूम का ज़ूम अनुपात लगभग 3.6× पर सीमित होता है, जब एक मूवी रिकॉर्ड करते समय [मूवी विकल्प] को [2160/30p] (4K UHD) या [2160/25p] (4K UHD) पर सेट किया जाता है।

डिजिटल ज़ूम और डाइनमिक फ़ाइन ज़ूम

जब डिजिटल ज़ूम को सक्रिय किया जाता है तो ज़ूम सूचक का रंग नीला हो जाता है, और जब ज़ूम आवर्धन को अधिक बढ़ाया जाता है तो इसका रंग पीला हो जाता है।

  • ज़ूम सूचक नीला है: डाइनमिक फ़ाइन ज़ूम के उपयोग से छवि गुणवत्ता में स्पष्ट कमी नहीं आती है।
  • ज़ूम सूचक पीला है: ऐसे मामले हो सकते हैं जिनमें छवि गुणवत्ता उल्लेखनीय ढंग से घट जाती है।
  • जब छवि आकार छोटा होता है, तो सूचक अधिक चौड़े क्षेत्र में नीला रहता है।
  • कुछ विशिष्ट सतत शूटिंग सेटिंग्स या अन्य सेटिंग्स का इस्तेमाल करते समय ज़ूम सूचक का रंग नीला नहीं हो सकता है।

पार्श्व ज़ूम नियंत्रण का उपयोग करना

ज़ूम नियंत्रण के बजाय पार्श्व ज़ूम नियंत्रण को या की ओर घुमाकर भी ज़ूम का संचालन किया जा सकता है।

ज़ूम गति

  • ज़ूम नियंत्रण को किसी भी दिशा में पूरी तरह घुमाने से ज़ूम पार्श्व ज़ूम नियंत्रण की तुलना में अधिक तेजी से समायोजित हो जाता है।
  • मूवी रिकॉर्ड करते समय या मूवी मैनुअल मोड में पार्श्व ज़ूम नियंत्रण की ज़ूम गति सेटअप मेनू [साइड ज़ूम नियंत्रण निर्धा. करें] में सेट की जा सकती है।

स्नैप-बैक ज़ूम का इस्तेमाल करना (दृश्यमान रेंज को अस्थाई रूप से बढ़ाना)

यदि टेलीफ़ोटो स्थिति में लेंस के साथ शूट करते समय विषय आपकी आंखों से ओझल हो जाता है, तो दिखाई देने वाले क्षेत्र को अस्थाई रूप से व्यापक बनाने के लिए (स्नैप-बैक ज़ूम) बटन दबाएँ ताकि आप विषय को अधिक आसानी से फ़्रेम कर सकें।