मूवी विकल्प

रिकॉर्ड करने के लिए वांछित मूवी विकल्प का चयन करें। सामान्य गति पर रिकॉर्ड करने के लिए सामान्य के मूवी विकल्प चुनें, या धीमी या तीव्र गति से रिकॉर्ड करने के लिए HS मूवी विकल्प चुनें। चयनित किए जा सकने वाले विकल्प [फ़्रेम दर] के आधार पर अलग-अलग होते हैं।

  1. शूटिंग मोड
  2. बटन
  3. (मूवी मेनू)
  4. बटन
  5. मूवी विकल्प*
  6. बटन
  1. आप (मूवी मैनुअल) मोड में बटन दबाकर भी चयन कर सकते हैं।

सामान्य गति के मूवी विकल्प

विकल्प
(छवि आकार/ फ़्रेम दर, फ़ाइल फ़ॉरमेट)
छवि आकारपक्ष अनुपात
(क्षैतिज:लंबवत)
प्रति फ़ाइल अधिकतम रिकॉर्डिंग समय (लगभग)
2160/30p (4K UHD)3840 × 216016:97 मिनट
2160/25p (4K UHD)8 मिनट
1080/30p
(डिफ़ॉल्ट सेटिंग)
1920 × 108016:926 मिनट
1080/25p
(डिफ़ॉल्ट सेटिंग)
29 मिनट
1080/60p1920 × 108016:913 मिनट
1080/50p16 मिनट
720/30p1280 × 72016:929 मिनट
720/25p
720/60p1280 × 72016:927 मिनट
720/50p29 मिनट

HS मूवी विकल्प

रिकॉर्ड की गई मूवी तीव्र या धीमी गति से प्लेबैक की जाती हैं।
धीमी गति और तीव्र गति में प्लेबैक करना

विकल्पछवि आकार
पक्ष अनुपात
(क्षैतिज:लंबवत)
विवरण
HS 480/4×640×480
4:3
1/4-स्पीड स्लो मोशन मूवी
  • अधिकतम रिकॉर्डिंग समय: 7 मिनट 15 सेकंड (प्लेबैक समय: 29 मिनट)
HS 720/2×1280×720
16:9
1/2-स्पीड स्लो मोशन मूवी
  • अधिकतम रिकॉर्डिंग समय: 14 मिनट 30 सेकंड (प्लेबैक समय: 29 मिनट)
HS 1080/0.5×1920×1080
16:9
2x स्पीड फ़ास्ट मोशन मूवी
  • अधिकतम रिकॉर्डिंग समय: 29 मिनट (प्लेबैक समय: 14 मिनट 30 सेकंड)

HS मूवी के बारे में ध्यान देने वाली बातें

  • ध्वनि को रिकॉर्ड नहीं किया जाता।
  • मूवी रिकॉर्डिंग के दौरान स्थिर छवियों को सुरक्षित नहीं किया जा सकता।
  • मूवी रिकॉर्डिंग को विराम नहीं दिया जा सकता।
  • जब मूवी रिकॉर्डिंग आरंभ होती है, ज़ूम स्थिति, फ़ोकस, एक्सपोज़र, और श्वेत संतुलन लॉक कर दिए जाते हैं।

धीमी गति और तीव्र गति में प्लेबैक करना

  • सामान्य गति पर रिकॉर्ड करते समय
    उदाहरण:
    10 सेकंड का रिकॉर्डिंग समय (1)
    10 सेकंड का प्लेबैक समय (2)
  • [HS 480/4×] पर रिकॉर्ड करते समय
    मूवी सामान्य गति की 4 गुना गति से रिकॉर्ड की जाती हैं। उन्हें 4 गुना धीमी गति पर प्लेबैक किया जाता है।
    उदाहरण:
    10 सेकंड का रिकॉर्डिंग समय (1)
    40 सेकंड का प्लेबैक समय (2)
  • [HS 1080/0.5×] पर रिकॉर्ड करते समय
    मूवी सामान्य गति की 1/2 गुना गति से रिकॉर्ड की जाती हैं। उन्हें 2 गुना धीमी गति पर प्लेबैक किया जाता है।
    उदाहरण:
    10 सेकंड का रिकॉर्डिंग समय (1)
    5 सेकंड का प्लेबैक समय (2)